फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: अपनी बहन को दें ये खास उपहार, लॅाकडाउन में बड़े काम के हैं ये गिफ्ट

Mon, 03 Aug 2020 12:06 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भाई- बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार हर भाई- बहन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन की उम्र भर रक्षा करने का वादा करता है। रक्षाबंधन के खास मौके पर भाई बहन को कुछ गिफ्ट भी देता है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से रक्षाबंधन का पर्व भी घर पर रहकर ही मनाना होगा। हर भाई ये जरूर सोचता है कि बहन को क्या खास गिफ्ट दिया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट दे सकते हैं। आप ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए आसानी से अपनी बहन के लिए गिफ्ट मंगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आप अपनी बहन को अच्छी क्वालिटी का हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हेडफोन
  • आप अपनी बहन को अच्छी क्वालिटी का हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन कई तरह के हेडफोन आसानी से मिल जाएंगे। इस समय बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस अटेंड कर रहे हैं। ऐसे में हेडफोन काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आप अपनी बहन को मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
मोबाइल फोन
  • आप अपनी बहन को मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं। उन लोगों के लिए ये बहुत अच्छा गिफ्ट हो सकता है जिन्होंने अभी 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है, जो स्मार्टफोन के बिना संभव नहीं है।

4 of 6
आप अपनी बहन को फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
फिटनेस बैंड
  • हर भाई अपनी बहन की सेहत का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं। आप अपनी बहन को फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। आज के समय में फिटनेस बैंड काफी पॅापुलर भी है।
विज्ञापन

5 of 6
स्मार्ट वॅाच स्मार्टफोन की तरह ही काम करती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट वॅाच
  • आज के समय में स्मार्ट वॅाच का चलन है। स्मार्ट वॅाच स्मार्टफोन की तरह ही काम करती है। अगर आप अपनी बहन को कोई अच्छी घड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप स्मार्ट वॅाच गिफ्ट कर सकते हैं। ये आसानी से आपको मिल भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप अपनी बहन को लैपटॅाप भी गिफ्ट कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लैपटॅाप
  • वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई तक में लैपटॅाप की आवश्यकता होती है। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप अपनी बहन को लैपटॅाप भी गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें