बदलती लाइफ स्टाइल ने लोगों को कई तरह की बीमारियों का शिकार बनाया है। इनमें सबसे खतरनाक और धीमा जहर है मधुमेह। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसने खान-पान और गलत दिनचर्या की वजह से देश ही नहीं दुनिया की बड़ी आबादी को अपना शिकार बनाया है। एक बार मधुमेह की बीमारी हो जाए तो शक्कर यानी की मीठा खाना छूट जाता है और कई तरह के परहेज भी पीछे लग जाते हैं।
विशेष रूप से शुगर पेशेंट के लिए शक्कर या फिर मीठा खाना एक तरह से जहर के समान होता है। लेकिन शुगर पेशेंट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स भी मार्केट में आ गए हैं जो यह दावा करते हैं कि ये चीजें शुगर फ्री हैं और मधुमेह रोगियों के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अक्सर ये दावे खोखले साबित होते हैं। दरअसल, शुगर फ्री चीजें भी डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत हानिकारक होती है। आइए जानते हैं कैसे?