फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 15 August 2020: वाहन पर ये लोग लगा सकते हैं तिरंगा, जानिए रेलगाड़ी और हवाई जहाज में कब लगाया जाता है राष्ट्रीय झंडा

Sat, 15 Aug 2020 12:44 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तिरंगा भारत का मान-सम्मान और गौरव है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
15 अगस्त को देशभर में धूम- धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी। तिरंगा भारत का मान-सम्मान और गौरव है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य होता है। आज हम आपको तिरंगे से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वाहन में कौन लोग तिरंगा लगा सकते हैं। इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि रेलगाड़ी और हवाई जहाज में राष्ट्रीय ध्वज कब लगाया जाता है...
विज्ञापन

2 of 6
Indian National Flag- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वाहन में ये लोग लगा सकते हैं तिरंगा...
  • राष्ट्रपति
  • उप- राष्ट्रपति
  • राज्यपाल 
  • उप- राज्यपाल
  • विदेशों में नियुक्त भारतीय दूतावासों एवं कार्यालयों के अध्यक्ष
  • प्रधानमंत्री
  • केबिनेट मंत्री
  • केंद्र के राज्यमंत्री और उपमंत्री
  • राज्यों अथवा संघ शासित क्षेत्रों के मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री।
  • राज्यों अथवा संघ शासित क्षेत्रों के राज्यमंत्री और उपमंत्री।
  • लोकसभा अध्यक्ष
  • लोकसभा उपाध्यक्ष
  • राज्यसभा के उप सभापति
  • राज्य विधान परिषदों के सभापति
  • राज्य और संघ शासित क्षेत्रों की विधान सभाओं के अध्यक्ष
  • राज्य विधान परिष्दों के उप सभापति
  • राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों की विधान सभाओं के उपाध्यक्ष
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
  • उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश
  • उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश
बताए गए सभी लोग जब कभी भी आवश्यक और उचित समझें तो अपने वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विदेशी गणमान्य व्यक्ति
  • विदेशी गणमान्य व्यक्ति जब भारत के दौरे पर आएंगे तो उनको उपलब्ध कराए गए वाहन में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। आपको बता दें उपलब्ध कराए गए वाहन में संबंधित देश का झंडा भी लगाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रीय ध्वज वाहन के दाईं तरफ लगाया जाएगा और संबंधित देश का झंडा वाहन के बाईं तरफ लगाया जाएगा।
अगली स्लाइड्स में जानिए रेलगाड़ी और हवाई जहाज में कब लगाया जाता है राष्ट्रीय ध्वज...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रेलगाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज
  • राष्ट्रपति जब देश में ही विशेष रेलगाड़ी से यात्रा करते हैं तब राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है। आपको बता दें राष्ट्रपति की यात्रा करते समय राष्ट्रीय ध्वज रेलगाड़ी में सिर्फ उसी समय लगाया जाता है जब रेलगाड़ी किसी स्टेशन में खड़ी हो या गंतव्य स्थान पर पहुंच गई हो।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हवाई जहाज में राष्ट्रीय ध्वज
  • राष्ट्रपति, उप- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा करते समय हवाई जहाज में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है। इसके साथ हवाई जहाज में उस देश का झंडा भी लगाया जाता है जिस देश की यात्रा पर राष्ट्रपति/उप- राष्ट्रपति/ प्रधानमंत्री जा रहे हों। इसके साथ ही जिन- जिन देशों में हवाई जहाज उतरता है, उस देश का झंडा भी लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
राष्ट्रपति जब देश में हवाई यात्रा करें...
  • जब राष्ट्रपति देश में हवाई यात्रा करते हैं तब भी राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है। आपको बता दें राष्ट्रीय ध्वज हवाई जहाज के उस तरफ लगाया जाता है जिस तरफ से राष्ट्रपति विमान में चढ़ते या उतरते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये जानकारी आपको भारतीय झंडा संहिता, 2002 के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय झंडा संहिता, 2002 का अध्ययन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें