भारत में हर साल सितंबर के पहले सप्ताह (1 सितंबर से 7 सितंबर तक) में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा साल 1982 में मानव शरीर पर पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। दरअसल, इंसान समेत सभी प्रकार के जीव-जंतुओं के शरीर में जैविक क्रियाओं के संचालन के लिए उर्जा की जरूरत होती है और यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। हर व्यक्ति को शारीरिक क्रियाओं के लिए छह पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी और खनिज शामिल हैं। इसलिए हमें हमारे आहार में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जो सही मात्रा में पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें। आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे ही फूड के बारे में...