जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल को कई तरहों की चीजों का भोग लगाया जाता है। इस जन्माष्टमी पर आप "पंजीरी लड्डू" बनाकर भी लड्डू गोपाल को भोग लगा सकती हैं। घर में आप आसानी से "पंजीरी लड्डू" बना सकती हैं। लगभग 30 मिनट में "पंजीरी लड्डू" बनकर तैयार हो जाते हैं। इस बार देश के कई हिस्सों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, तो वहीं देश के कई हिस्सों में कल यानी 13 अगस्त, बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण को बाल रूप में लड्डू गोपाल भी कहा जाता है। आइए जानते हैं पंजीरी लड्डू बनाने की आसान विधि...