फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: घर पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं सफेद मक्खन, काफी आसान है बनाने की विधि...

Mon, 10 Aug 2020 05:34 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
White Butter- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
लड्डू गोपाल को मक्खन काफी पसंद होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लड्डू गोपाल को मक्खन इतना अधिक पसंद है कि वे माखन की चोरी भी किया करते थे, जिस वजह से उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को विशेष रूप से मक्खन का भोग लगाया जाता है। इस साल देश में जन्माष्टमी 11 अगस्त और 12 अगस्त को मनाई जाएगी। देश के कई हिस्सों में 11 को और कई हिस्सों में 12 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को कई तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। लड्डू गोपाल के भोग में मक्खन को शामिल करना चाहिए। अगर आप भी सोच रही हैं कि घर में सफेद मक्खन कैसे बनाया जाए तो आज हम आपको बताते हैं कि आप घर में मक्खन कैसे बना सकती हैं। घर में मक्खन बनाना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं मक्खन बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 5
White Butter- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
मक्खन बनाने की विधि...
  • स्टेप 1
सबसे पहले आपने कुछ दिनों तक मलाई को एक बर्तन में इक्ट्ठा करना है। इस मलाई को फ्रीजर में स्टोर कर रख लें। जिस दिन आपको मक्खन बनाना होगा उस दिन फ्रिजर में स्टोर करे हुए मक्खन को बाहर निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 5
White Butter- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 2
  • कुछ देर कमरे के तापमान में रखने के बाद मलाई को फूड प्रोसेसर में डालें और फूड प्रोसेसर को चला दें। आपने मक्खन और छाछ के अलग होने तक इसे चलाना है।

4 of 5
White Butter- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 3 
  • जब मक्खन और छाछ अलग हो जाएं तो मक्खन को एक लकड़ी के मदानी से निकाल लें। इन आसान स्टेप्स में मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।
अगली स्लाइड में जानिए ये मक्खन कब तक खराब नहीं होगा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
White Butter- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
एक हफ्ते तक नहीं होगा खराब
  • आप इस मक्खन को बनाकर फ्रिज में रख दें। फ्रिज में रखने के बाद एक हफ्ते तक यह मक्खन खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें