फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पैदा करने से भी ज्यादा दर्दनाक है मर्दों की ये क्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक तो आपने महिलाओं की हेयर रिमूवल क्रीम के बारे में सुना होगा और उनसे होने वाली समस्याएं भी सुनी होंगी। वीट कंपनी ने मर्दों के लिए खास तौर पर हेयर रिमूवल क्रीम बनाई है।
विज्ञापन


लेकिन इसे इस्तेमाल करने वाले मर्दों का कहना है कि यह बच्चा पैदा करने से भी ज्यादा दर्दनाक है। इन आदमियों ने इस उत्पाद के बारे में इंटरनेट पर समीक्षा लिखी है। जहां महिलाओं और उनकी हेयर रिमूवल क्रीम को लेकर अक्सर चर्चा बनी रहती है वहीं मर्दों की इस क्रीम ने बाजार में हलचल मचा दी है।

जब अपना दर्द बयान किया मर्दों ने

एमेजोन ऑनलाइन वेबसाइट पर इस क्रीम के बारे में आदमियों ने अपना दर्द बयान करते हुए काफी मजाकिया कमेंट लिखे हैं। वीट पर यह साफ साफ लिखा है कि इसे बगल, सीने, पैर, पीठ, कंधों और जांघों के आस पास के बालों, को हटाने के लिए प्रयोग किया जाए न कि चेहरे, सिर, या गुप्तांग के बालों के लिए। 938 समीक्षाओं में से इसे 4.3 स्टार रेटिंग मिली है, मतलब यह असरदार है।

विज्ञापन

क्यों मिली 5 स्टार रेटिंग

एक उपभोक्ता एन्ड्रीयू ने लिखा है,'' हर किसी की तरह मैंने भी लिखी हुई चेतावनी को नजरअंदाज किया और गुप्त अंगों के पास इसे लगा लिया। बाल तो हट गए हैं लेकिन 'वहां' पूरा लाल हो चुका है और बहुत दर्द हो रहा है। मैं तो भुगत ही रहा हूं, चाहता हुं आप न भुगते इसलिए मेरी गलती से सीख लें।'' हालांकि उन्होंने इस क्रीम को 5 स्टार रेटिंग दी है क्योंकि क्रीम ने असर तो दिखाया ही है।

दूसरे उपभोक्ता ने बताया, '' मुझे अपने गुप्तांग साफ रखना ही पसंद है इसलिए मैं कई सालों से बाल हटाने के लिए शेवर का इस्तेमाल करता रहा हूं लेकिन जब भी बाल आ जाते थे। इसलिए मैंने सोचा मुसीबत को जड़ से खत्म करने के लिए इस क्रीम को खरीदा जाए। लेकिन उसे इस्तेमाल करने पर अगर आप सबसे पहले कुछ अनुभव करेंगे तो वह है दर्द।

हालांकि आदमी होने के नाते मुझे इसका अनुभव नहीं है लेकिन मैं मान कर चलता हूं कि इसे इस्तेमाल करना बच्चा पैदा करने से दस गुना ज्यादा दर्दनाक है।'' ऐसे ही कई और लोगों ने अपने दर्द की कहानी इसमें बताई है लेकिन फिर भी असरदार होने के कारण इसे तीन स्टार तक रेटिंग मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें