क्या है एचआईवी?
एचआईवी का मतलब होता है मानव इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस। यह वायरस मूलत: सेक्स के माध्यम से फैलता है। जब किसी एचआईवी संक्रमित पुरुष या महिला के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाया जाता है, तब बिना सुरक्षा के सेक्स करने पर यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा शरीर से निकलने वाले फ्लूइड जैसे कि वेजाइना से निकलने वाला फ्लूइड या सिमेन, लार या ब्लड के संपर्क में आने से भी हो सकता है। एचआईवी वायरस की जांच करने पर जब रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसे एचआईवी पॉजिटिव कहा जाता है।