फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज-लहसुन खाना है फायदेमंद, इन बड़ी बीमारियों का कम हो जाता है खतरा

Sun, 01 Dec 2019 07:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
प्याज और लहसुन दो ऐसी चीजें हैं जिनके बिना लजीज खाना अधूरा है। अगर आप बड़े चाव से ये दोनों चीजें खाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लहसुन और प्याज सिर्फ खाने को लजीज ही नहीं बनाते बल्कि बड़ी-बड़ी बीमारियों को मात देते हैं। इन दोनों सब्जियों में छिपे हैं खास गुण। 
विज्ञापन

2 of 5
प्याज-लहसुन वाली सब्जी खाने से मलाशय के कैंसर के विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। एक नए अध्ययन में इस बारे में दावा किया गया है। कोलन और मलाशय बड़ी आंत के हिस्से होते हैं। एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि प्याज, लहसुन वाली सब्जी खाने से लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 79 प्रतिशत घट गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से फायदा होता है। इसके साथ ही गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें, असर होगा।

4 of 5
- फोटो : Social Media
अगर पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर पेस्ट बना लीजिए। इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से शिकायत दूर हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
बच्चों के पेट में अगर कीड़े की शिकायत हो तो लहसुन की कच्ची कलियों का रस एक गिलास दूध में मिलाकर देने से कीड़े मर कर शौच के साथ बाहर निकल जाते हैं।
नोट- अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है या कोई दवा खा रहे हैं तो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें