फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन पर रखना है काबू तो अपनाएं ये सात आसान उपाय

Fri, 26 Jul 2013 07:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने का इरादा आप बनाते तो कई बार हैं लेकिन डाइटिंग, एक्सरसाइज आदि पर लंबे समय तक टिके रहना आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप अपने रुटीन में इन सात छोटी-छोटी बातों का ध्यान दें तो वजन कम करने में आपको यकीनन मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


आइए जानें, वजन घटाने में मददगार सात आसान उपायों के बारे में जिनके लिए आपको खास मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं है और ये आसानी से आपकी दिनचर्या का हिस्सा हो सकते हैं।

खाने से आधे घंटे पहले लें हल्की डाइट
डाइटिशियन्स मानती हैं कि भोजने से आधे घंटे पहले हल्की डाइट लेना बहुत फायदेमंद है। आप सलाद, पानी या फल भोजन के आधे घंटे पहले लें जिससे आपकी डाइट नियंत्रित भी होगी और एक साथ हेवी डाइट लेने से भी बचेंगे।
विज्ञापन


पर्स में रखें कुछ हेल्दी
दिन भर बाहर रहने के दौरान भूख न लगे ऐसा तो हो नहीं सकता है और भूख लगती है तो बाहर मिलने वाले स्नैक्स का ख्याल सबसे पहले आता है। ऐसे में अच्छा तरीका यह है कि पर्स में हमेशा फल या हेल्डी स्नैक्स रखें जिससे बिना टाइम की भूख पर फास्टफूड खाने की जरूरत ही न पड़े।

फल खाएं पर समझदारी से
वजन घटाने के लिए फलों का डाइट में बहुत महत्व है पर हर फल कैलोरी कम करे ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में बजाय केला जैसे हाइ कैलोरी फल के आप पपीता, तरबूज, संतरे, स्ट्राबेरी आदि का सेवन अधिक करें।

फ्रिज की सफाई हो जाए
फ्रिज में अगर चॉकलेट्स या फैटी चीजें रखी हैं तो थोड़ा मन करें और हटाएं। घर में ऐसी चीजों को स्टोर ही न करें जिन्हें खाने से आपकी कैलोरी बढ़ सकती है।

खाने की प्लेट का बदलें रंग
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि प्लेट का रंग अगर नीला या हरा हो, तो पेट जल्दी भर जाता है। तो अगर आप हल्के रंग की प्लेट्स में खाते हैं तॊ अब रंग बदलने का सही समय है।

खाते वक्त टीवी नहीं
खाना खाते वक्त देर तक टीवी देखना या मोबाइल फोन पर बात करना आपको ओवरडाइट करा सकता है। कई शोधों में यह तथ्य अब प्रमाणित हो चुका है। तो खाते वक्त अब रिमोट का मोह छोड़ ही दें।

इस्तेमाल करें छोटे बर्तन
खाने की प्लेट में छोटी कटोरियां भी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इनसे भूख जल्दी शांत हो जाती है। इसके अलावा, खाना चम्मच या कांटे से खाने से भी पेट भरने का एहसास जल्दी होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें