हंसना और मुस्कुराना जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। हंसी से आप दिन भर के तनाव को पल में भुला सकते हैं। साथ ही, ये आपकी सेहत को भी उतना ही दुरुस्त भी बनाता है। कहते हैं, 'लाफ्टर इज बेस्ट मेडिसिन' यानि हंसी सबसे अच्छी दवा है। सोचिए एक हंसी आपके जीवन को कितना खूबसूरत बना सकती है। आज हम बताएंगे कि हंसने से आपको बड़ी-बड़ी समस्याओं से चुटकियों में राहत मिल सकती है।