फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में इन चीजों को करें शामिल, शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

Thu, 03 Sep 2020 12:36 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पर्यापत मात्रा में आयरन होना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पर्यापत मात्रा में आयरन होना चाहिए। आयरन की कमी की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी आयरन सहायक होता है। आज हम आपको बताएंगे आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर
  • चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर के सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। डाइट में चुकंदर को शामिल करने से एनीमिया की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में पालक को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पालक
  • आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में पालक को शामिल करना चाहिए। पालक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। पालक में काफी मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 6
अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार
  • अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अनार को शामिल करना चाहिए। अनार का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना अनार का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमरूद
  • शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अमरूद का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ड्राई फ्रूट्स
  • ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें