फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के पांच जबरदस्त फायदे, ये बीमारियां रहेंगी दूर

Wed, 07 Oct 2020 11:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में धनिया का इस्तेमाल खूब किया जाता है, फिर चाहे धनिया के पत्तों की चटनी बनानी हो या सब्जी में ऊपर से डालकर उसका स्वाद बढ़ाना हो। मसाले के रूप में धनिया का भी खूब उपयोग किया जाता है। दरअसल, धनिया को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। हरा धनिया या मसाले के अलावा धनिया का पानी भी उतना ही उपयोगी माना जाता है। खासकर थायराइड और वजन कम करने में तो यह रामबाण इलाज की तरह माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर सुबह खाली धनिया का पानी पीने के क्या फायदे हो सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन में सुधार करता है धनिया का पानी 
  • धनिया का पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन अग्नि को नियंत्रित करके पेट में एसिडिटी के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे पेट में दर्द, जलन, गैस आदि पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन घटाने में मदद करता है धनिया का पानी 
  • धनिया का पानी वजन घटाने में भी मदद करता है। दरअसल, धनिया के पानी में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे शरीर में जमा हुए फैट को जलाने में मदद मिलती है, जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
थायराइड की समस्या में फायदेमंद है धनिया का पानी 
  • थायराइड की कमी या फिर अधिकता, दोनों ही तरह की समस्याओं में धनिया का पानी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, धनिया में कई तरह के खनिज और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो थायराइड हार्मोन को विनियमित करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर कम करने में मददगार है धनिया का पानी 
  • धनिया के पानी को ब्लड शुगर कम करने में प्रभावी माना जाता है। हालांकि जिनका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ब्लड शुगर का स्तर और कम होने का खतरा हो सकता है।  
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर को साफ करने में मदद करता है धनिया का पानी 
  • धनिया का पानी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इसीलिए इसे 'डीटॉक्स वॉटर' के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा यह लिवर को भी साफ करने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धनिया का पानी बनाने का तरीका 
  • एक चम्मच धनिया के बीज को एक कप पानी में डालें और उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह पानी से बीज को निकाल दें और पानी को छान लें। फिर उस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके अलावा आप धनिया के पत्तों का पानी भी बना सकते हैं। इसके लिए धनिया के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी से धनिया के पत्तों को छान लें और उस पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर उसका सेवन करें। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें