फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: क्या कोरोना से इंसानों को बचाएंगे घोड़े? जानें क्या है एंटीसेरा, जिससे होगा कोविड का इलाज

Wed, 07 Oct 2020 06:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से जारी जंग में देश में कई स्तर पर काम हो रहा है। देश में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स कामयाबी के करीब हैं। भारतीय बाजार में कोरोना के इलाज की दवाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना के घातक प्रभावों को बेअसर करने वाले प्लाज्मा पर भी काम हो रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के साथ मिलकर ऐसा ही प्लाज्मा 'एंटीसेरा' तैयार किया है। इसे घोड़ों में अक्रिय कोरोना वायरस (Inactive Sars Cov-2) का इंजेक्शन देकर विकसित किया गया है। अब इस दवा का इंसानों पर ट्रायल होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव के मुताबिक, कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव की जांच के दौरान इसके कारगर न साबित होने पर परिषद ने विकल्प के तौर पर 'हॉर्स सेरम' विकसित किया है। इसे 'एक्वाइन सेरम' भी कहा जाता है। इसके क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी भी मिल गई है। इंसानों पर पहले चरण के ट्रायल के लिए भारतीय शीर्ष दवा नियामक 'औषधि महानियंत्रक' से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आईसीएमआर के अधिकारियों ने बताया कि घोड़ों में अक्रिय Sars-Cov-2 का इंजेक्शन देकर एंटीसेरा (Antisera) को विकसित किया गया है। आईसीएमआर के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि एंटीसेरा का विकास आईसीएमआर ने हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के साथ मिलकर किया है, जिसके क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिल गई है। 

4 of 7
आईसीएमआर - फोटो : social media
डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोविड के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव का पता लगाने के लिए 22 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच देश के 39 निजी और सरकारी अस्पतालों में 464 मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया। इसमें 350 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। परीक्षण में पता चला कि कोरोना के मध्यम और गंभीर मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी का कोई लाभ नहीं हुआ। इससे न ही कोरोना संक्रमण के कम गंभीर मामलों को गंभीर होने से रोकने में मदद मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
Coronavirus - फोटो : iStock
डॉ. भार्गव ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना के कारण मौत के मामले में भी गिरावट नहीं आई। प्लाज्मा थेरेपी के कारगर नसाबित नहीं होने के कारण विकल्प के रूप में 'हॉर्स सेरम' विकसित किया गया। इसका जानवरों पर परीक्षण सफल रहा है और अब इसके क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के इस संबंध किए गए शोध की समीक्षा हो चुकी है और इसे शोधपत्र के रूप में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजी) में प्रकाशित किये जाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या है एंटीसेरा?
एंटीसेरा एक तरह का ब्लड सीरम है। इसमें किसी विशेष रोगाणु से लड़ने की क्षमता रखने वाले एंटीबॉडी की मात्रा ज्यादा होती है। यह किसी भी विशेष संक्रमण से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को तत्काल बढ़ाने के लिए इंसानों को इंजेक्शन के माध्यम से दिया जाता है। हॉर्स सेरा का इस्तेमाल कई तरह के बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण, रेबीज, हेपेटाइटस बी, वैक्सीनिया वायरस, टेटनस, बोटूलिज्म और डायरिया के इलाज में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Research - फोटो : Pixabay
घोड़ों से तैयार इस एंटीसेरा के प्रारंभिक नतीजों को रिसर्च स्क्वायर प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया गया है। शोध  रिपोर्ट के मुताबिक, इससे तैयार उच्च स्तर की एंटीबॉडी ने वायरस को निष्क्रिय करने की असरदार क्षमता दिखाई है। यह तकनीक कम लागत में ज्यादा असरदार साबित होगी। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह उपचार पद्धति बड़ा विकल्प साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें