फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से होता है नुकसान, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Sun, 02 Aug 2020 04:37 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। सुबह नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है और नाश्ते में क्या खाना चाहिए इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं जिनके सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। इन चीजों का खाली पेट सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है और कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है। आइए जानते हैं खाली पेट किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खट्टे फल
  • खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। खट्टे फल एसिडिक होते हैं। खाली पेट खट्टे फल खाने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर
  • टमाटर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, परंतु खाली पेट टमाटर के सेवन से परहेज करना चाहिए। टमाटर भी खट्टे फलों की तरह एसिडिक होता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से अल्सर की समस्या भी हो सकती है।

4 of 5
सलाद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सलाद
  • सलाद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सलाद में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, परंतु खाली पेट सलाद का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। खाली पेट सलाद का सेवन करने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला 
  • केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, परंतु खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट केले का सेवन करने से बेचैनी, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें