फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से दूर होगी मुंह से आनेवाली दुर्गंध, इन चीजों से करें परहेज

Sun, 02 Aug 2020 03:40 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मेडिकल भाषा में मुंह से आने वाली दुर्गंध को हेलिटोसिस कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मेडिकल भाषा में मुंह से आने वाली दुर्गंध को हेलिटोसिस कहा जाता है। मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया की वजह से मुंह से दुर्गंध आती है। कई लोग मुंह से आनेवाली दुर्गंध की वजह से काफी परेशान रहते हैं। मुंह की दुर्गंध की वजह से लोग खुलकर हंस-बोल भी नहीं पाते हैं। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिनको करने से मुंह से आनेवाली दुर्गंध दूर हो जाती है। दांतों की तकलीफ या ओरल इंफेक्शन की वजह से भी मुंह से दुर्गंध आती है। इन उपायों को करने से मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी और दांत भी मजबूत होंगे। आइए जानते हैं मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए घरेलू उपाय...
विज्ञापन

2 of 7
समय- समय पर पानी का सेवन करते रहें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय-समय पर पानी का सेवन करें
  • अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो समय- समय पर पानी का सेवन करते रहें। भोजन करने से 15-20 मिनट पहले और भोजन करने के 30 मिनट बाद एक गिलास पानी का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से डाइजेशन भी सही रहता है और ओरल हेल्थ भी मेंटन रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शुगर फ्री कैंडी का सेवन
  • मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी का सेवन कर सकते हैं। आप बबलगम का सेवन भी कर सकते हैं, बबलगम चबाने से मुंह और दांतों की एक्सर्साइज भी होती है।

4 of 7
बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कैफीन का सेवन कम करें
  • अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं तो कैफीन का सेवन कम करें। बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
विज्ञापन

5 of 7
सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दो बार करें ब्रश
  • अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दो बार ब्रश करें। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए। दो बार ब्रश करने से दांतों से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अधिक मात्रा में फ्रूटस और सलाद का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इन चीजों का सेवन करें
  • ऑरेंज, कैरट और अजवाइन, आदि का सेवन करने से मुंह से दुर्गंध नहीं आती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो अधिक मात्रा में फ्रूटस और सलाद का सेवन करें।
अगली स्लाइड में जानिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अल्कोहल के सेवन से परहेज करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इन चीजों से करें परहेज
अगर आप भी मुंह से दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों के सेवन से परहेज करें...
  • शुगर-सॉल्ट 
  • अल्कोहल
  • सॉल्टी फूड
  • तंबाकू प्रोडक्ट्स
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें