फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आसान उपाय, आराम से घटाएंगे पेट की चर्बी

Wed, 31 Jul 2013 07:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट पर जमा होती चर्बी न सिर्फ आपकी फिट बॉडी पर ग्रहण की तरह दिखती है बल्कि सेहत के लिए भी किसी ग्रहण से कम नहीं है। पेट की बढ़ती चर्बी और वजन पर ब्रेक लगाने का इरादा अगर आप घंटों एक्सरसाइज और डाइटिंग पर मशक्कत के डर से नहीं बना पा रहे हैं तो अपने वेट लॉस के प्लान में इन पांच आसान उपायों को शामिल करें, फायदा आप खुद महसूस करेंगे।
विज्ञापन


1. क्रंच पर पसीना बहाना छोड़ें
अधिकतर लोग अगर ऐसा सोचते हैं कि जिम में जाकर घंटों तक क्रंच लगाने से ही पेट की चर्बी जाएगी तो इस गफलत से बाहर निकलें। ऐसे भी कई वर्कआउट हैं जिन्हें अगर आप रोज 15 से 20 मिनट भी अपने रुटीन में शामिल करें तो यकीनन आप अपनी तोंद कम कर सकेंगे। पिलाटे, सूर्य नमस्कार, योग, स्टेबिलिटी बॉल जैसे कई आसान वर्कआउट पेट की चर्बी कम करने का प्रभावी माध्यम हैं।

2. रिफाइंड अनाज के बदले मोटा अनाज लें
अगर आपकी पुरानी पीढ़ी घर की बनी बाजरे की रोटी या चक्की से निकले दरदरे आटे को सेहत की चाबी मानती है तो वे गलत नहीं है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध में भी माना गया है कि बारीक या रिफाइंड अनाज के बजाय मोटा अनाज पेट की चर्बी को कम करने में अधिक असरदार है।
विज्ञापन


पेट की चर्बी घटाने में मददगार योगासनों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

3. भरपूर नींद लें
चर्बी घटाने में स्ट्रेस हार्मोन का भी बड़ा महत्व है। मायो क्लीनिक में प्रकाशित शोध के अनुसार जो लोग रोज संतुलित नींद लेते हैं उनमें स्ट्रेस हार्मोन कम बनते हैं जिससे शरीर में फैट्स कम होता है।

4. समय पर खाना खाएं
खाने में ये लें या न लें जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक जरूरी है कि खाना हमेशा सही समय पर खाएं। द जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित शोध की मानें तो रोज नियत समय पर भोजन करने से शरीर में वे हार्मोन कम बनते हैं जो आपको बार-बार भूख लगाने में बड़ा रोल निभाते हैं।

5. डाइट में बढ़ाएं ये एन्जाइम्स
ब्रोमेलियन नामक एन्जाइम पेट की चर्बी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। अनानास में यह अच्छी मात्रा में होता है। यह भोजन में प्रोटीन और फाइबर को पचाने में भी मदद करता है जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें