फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसरत के दौरान चोट से बचाएंगे ये आसान उपाय

Tue, 30 Jul 2013 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को फिट रखने के लिए कसरत करना जितना जरूरी है, उतना ही कसरत सही तरह से करना भी क्योंकि कसरत के दौरान जरा सी चूक आपको चोटिल करने के लिए काफी है। ऐसे में ये पांच आसान उपाय कसरत के दौरान आपको चोटिल होने से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


दौड़ते वक्त रखें ध्यान
रोज सुबह दौड़ना शुरू किया है तो ध्यान रखें कि एक साथ दूरी और गति, दोनों पर काबू जोखिम भरा है। इससे आपका फोकस बंटता है और गिरने या चोट लगने का रिस्क बढ़ जाता है। बेहतर तरीका है कि पहले अपना ध्यान दूरी पर केंद्रित करें और फिर अपनी गति पर।

थकान न बन जाए दर्द
बहुत अधिक कसरत के दौरान आपकी थकान कब दर्द में बदल रही है इसे महसूस करना जरूरी है। शरीर को बहुत अधिक थका देने से कसरत की मेहनत पर पानी तो फिर ही जाता है, साथ ही चोट लगने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


वार्म अप जरूर करें
मैदान में उतरकर सीधे वर्कआउट करने के बजाय पहले 10 मिनट वार्मअप करें जिससे शरीर कसरत के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए। इससे कसरत के दौरान गलतियां भी कम होती हैं और आप जल्दी थकते भी नहीं।

शरीर की सीमाओं को समझें
हर किसी के शरीर की अपनी सीमा है और इसे समझना बहुत जरूरी है। आप दूसरों को जितनी कसरत करते देखते हैं, जरूरी नहीं कि आपके शरीर की भी उतनी ही जरूरत हो। शारीरिक सीमाओं से बढ़कर कसरत आपको चोटिल करने का जोखिम बढ़ा देती है।

खानपान पर दें ध्यान
कसरत के बाद आप क्या आहार लेते हैं, पानी कितना पीते हैं और आप दिन भर में कितनी सेहतमंद डाइट लेते हैं, यह सब आपके फोकस को केंद्रित रखने के लिए बहुत जरूरी है। कई बार भूख-प्यास के कारण ध्यान बंटता है जिससे चोट का रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें