फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drinking Hot Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए करें गर्म पानी का सेवन, जानिए फायदे

Wed, 03 Feb 2021 05:58 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सेहतमंद रहने के लिए आप गर्म पानी का सेवन भी कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप गर्म पानी का सेवन भी कर सकते हैं। गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्म पानी का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आमतौर पर लोग सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करते हैं, परंतु गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद रहता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको गर्म पानी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 8
गर्म पानी का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन नियंत्रण में रहता है
  • गर्म पानी का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का सेवन करने से वजन कम होने लगता है।
विज्ञापन

3 of 8
गर्म पानी का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा के लिए फायदेमंद 
  • गर्म पानी का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का निखार भी गायब होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे का निखार बना रहे तो रोजाना गर्म पानी का सेवन करें।

4 of 8
रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से शरीर की गदंगी दूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर की गदंगी दूर होती है
  • रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से शरीर की गदंगी दूर होती है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर की गदंगी का दूर होना बहुत जरूरी होता है। गर्म पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
गर्म पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बालों के लिए फायदेमंद
  • गर्म पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने वाले लोगों के बाल काफी मजबूत होते हैं। जिन लोगों को बालों के झड़ने की समस्या रहती है उन्हें गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
गर्म पानी का सेवन करने से सर्दी- जुकाम जैसी समस्याएं नहीं होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दी- जुकाम से सुरक्षित रहेंगे
  • गर्म पानी का सेवन करने से सर्दी- जुकाम जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। कोरोना काल में भी स्वस्थ रहने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

7 of 8
पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र ठीक रहता है
  • पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। सुबह के समय गर्म पानी का सेवन करने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं रहती है। खाना खाने के 30 मिनट बाद गर्म पानी का सेवन करने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
गर्म पानी का सेवन करने से जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जोड़ों का दर्द दूर होता है
  • गर्म पानी का सेवन करने से जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाता है। गर्म पानी का सेवन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें