फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में इन चीजों का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ, जानिए आयुर्वेद के अनुसार रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...

Mon, 10 Aug 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। विशेषकर रात के समय में खान-पान का अधिक ध्यान रखना होता है। आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार बताएंगे रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए कई बातें बताई गई हैं। आयुर्वेद में खाने-पीने की चीजों को लेकर भी बताया गया है। आपको बता दें आयुर्वेद के मुताबिक भोजन में मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला), ये 6 रस शामिल होने चाहिए। आइए जानते हैं रात में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं...
विज्ञापन

2 of 6
रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही का सेवन न करें
  • रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में दही का सेवन करने से कफ की समस्या हो सकती है। आप रात में दही की जगह छाछ का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रात में हमेशा कम फैट वाले दूध का ही सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम फैट वाले दूध का सेवन करें
  • रात में हमेशा कम फैट वाले दूध का ही सेवन करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दूध का सेवन अच्छी तरह से उबालने के बाद ही करें और ठंडे दूध का सेवन न करें। गर्म और कम फैट वाला दूध आसानी से पच जाता है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रात के भोजन में इन चीजों को करें शामिल
  • रात में उन मसालों का ही इस्तेमाल करें जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। डिनर में दालचीनी, सौंफ, मेथी और इलाइची को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
रात के समय में प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रात में प्रोटीन युक्त भोजन करें
  • रात के समय में प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। आप डिनर में दाल, हरी सब्जी को शामिल कर सकते हैं। रात में हल्का और हेल्दी भोजन ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात को अधिक मात्रा में भोजन करने से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रात को भोजन कम करें
  • रात को अधिक मात्रा में भोजन करने से परहेज करना चाहिए। विशेषकर जिन लोगों का वजन लगातार बढ़ रहा है उन्हें रात के समय में ज्यादा मात्रा में भोजन करने से परहेज करना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें