कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पिक्सा
एपिवैककोरोना वैक्सीन से संबंधित अध्ययन के परिणाम अबतक प्रकाशित नहीं किए गए हैं। वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि यह कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडी का उत्पादन करता है और जो प्रतिरक्षा बनाता है, वह छह महीने तक रह सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या टीका व्यापक उपयोग के लिए पेश किया जाएगा, जबकि परीक्षण अभी भी चल रहे हैं।