फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: बाजार में कब तक आएगी कोरोना की वैक्सीन? WHO से जानें सबकुछ

Sat, 05 Sep 2020 02:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amarujala
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब दो करोड़ 64 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि संक्रमण से अब तक आठ लाख 71 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पाने के लिए वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह बाजार में कब आएगी, इसको लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं कहा जा रहा। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को लेकर एक बयान दिया है, जो थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन को उम्मीद नहीं है कि अगले साल यानी साल 2021 तक भी कोरोना की वैक्सीन आ पाएगी और सुरक्षा के लिहाज से बड़े स्तर पर टीकाकरण हो सकेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस का कहना है कि अभी तक एडवांस क्लीनिकल स्टेज के किसी भी टीके के लिए यह नहीं कहा जा सकता है कि वह पूरी तरह प्रभावी और सुरक्षित है, क्योकि किसी भी वैक्सीन ने अब तक 50 फीसदी भी प्रभावी होने के संकेत नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक ब्रीफिंग के दौरान मार्गरेट हैरिस ने कहा कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल लंबा होगा। इसमें हमें ये देखने की जरूरत है कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है और वह कोरोना वायरस से लोगों को कितना बचा सकती है।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की बातें एक तरफ हैं, वहीं दूसरी तरफ रूस ने तो पिछले महीने ही वैक्सीन लॉन्च कर दी थी और अब तक तो वो कई लोगों को वैक्सीन की खुराक दे भी चुका है, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी भी शामिल हैं। हाल ही में पुतिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद भी उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि रूस ने वैक्सीन के ट्रायल से संबंधित डाटा साझा नहीं किया था, ऐसे में कई देशों ने वैक्सीन की प्रभावशीलता और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्तूबर या नवंबर में अमेरिका भी ला सकता है वैक्सीन 

अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने जन स्वास्थ्य से जुड़ी एजेंसियों को बताया है कि वह अक्तूबर या नवंबर तक दो वैक्सीन तैयार कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है और उससे पहले वैज्ञानिकों पर वैक्सीन लाने का दबाव है, क्योंकि दुनिया में जितनी भी वैक्सीन बन रही हैं, फिलहाल उनमें से कुछ ही ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंची हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चरण में वैक्सीन की प्रभावशीलता को जांचने में समय लग सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें