फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहारी लोग डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें, नहीं होगी प्रोटीन की कमी

Wed, 03 Feb 2021 06:00 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे शाकाहारी लोगों को डाइट में किन 9 चीजों को शामिल करना चाहिए। इन 9 चीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शाकाहारी लोगों को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
शाकाहारी लोगों को डाइट में बींस को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बींस
  • शाकाहारी लोगों को डाइट में बींस को शामिल करना चाहिए। बींस में फाइबर और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। आपको बता दें एक कप बींस में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। बींस का सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
दाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दाल
  • दाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। दाल में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए डाइट में दाल को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें एक कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप दाल का सेवन सूप की तरह भी कर सकते हैं।

4 of 10
ड्राई फ्रूटस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ड्राई फ्रूट्स
  • ड्राई फ्रूटस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शाकाहारी लोगों को डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने चाहिए। रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
शाकाहारी लोगों को डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हरी सब्जियां
  • शाकाहारी लोगों को डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। हरी सब्जियों में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
सोया मिल्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सोया मिल्क
  • सोया मिल्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सोया मिल्क में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। शाकाहीर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए डाइट में सोया मिल्क को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
शाकाहारी लोगों को पनीर का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पनीर
  • शाकाहारी लोगों को पनीर का सेवन करना चाहिए। पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर पनीर सभी को पसंद होता है। स्वाद के साथ ही पनीर सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। शाकाहारी लोगों को डाइट में पनीर को शामिल करना चाहिए।

8 of 10
ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्रोकली
  • ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। ब्रोकली का सेवन करने से वजन भी नियंत्रित रहता है। शाकाहारी लोगों को डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए।

9 of 10
ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ओट्स
  • ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ओट्स का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर किया जाता है। स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए आप नाश्ते में ओट्स को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
कद्दू के बीज
  • कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीजों में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। आप मसाले के साथ भून कर कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें