फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इस चीज से करना होगा परहेज

Sat, 29 Aug 2020 09:08 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : anemia
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया होता है। खून में आयरन की कमी के कारण भी एनीमिया हो सकता है। एनीमिया को रक्त अल्पता भी कहा जाता है। एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। एनीमिया की समस्या आमतौर पर पौष्टिक आहार का सेवन न करने के कारण होती है। लीवर में समस्या की वजह से भी ये रोग हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि एनीमिया की समस्या से बचने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि एनीमिया के मरीजों को किस चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 9
अपनी डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार
  • अपनी डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में काफी मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अनार मे आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
सेब
  • सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेब शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है। सेब का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए।

4 of 9
एनीमिया के मरीजों को डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर
  • एनीमिया के मरीजों को डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना चुंकदर का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चुकंदर और अनार का जूस
  • चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस बना लें। इस जूस का सेवन करने से शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इस जूस को पीने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

6 of 9
अंगूर का सेवन करने से शरीर मे खून की कमी नहीं होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंगूर
  • अंगूर में काफी मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अंगूर का सेवन करने से शरीर मे खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया के मरीजों को रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
गाजर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
गाजर
  • गाजर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन करना चाहिए। आप गाजर का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

8 of 9
तरबूज आयरन का मुख्य स्त्रोत है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
तरबूज
  • तरबूज आयरन का मुख्य स्त्रोत है। यूएसडीए के मुताबिक, 100 ग्राम तरबूज में 0.2 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। एनीमिया के मरीजों को डाइट में तरबूज को अवश्य शामिल करना चाहिए।
अगली स्लाइड में जानिए एनीमिया के मरीजों को किस चीज से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन

9 of 9
एनीमिया के मरीजों को कैफीन युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैफीन युक्त चीजों से करें परहेज
  • एनीमिया के मरीजों को कैफीन युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।  
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें