कम उम्र में शराब पीने का चलन
शराब के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि यह वयस्कों और टीनेजर्स, दोनों को प्रभावित करती है। सितंबर 2017 में प्रकाशित नेशनल सर्वे ऑन ड्रग यूज एंड हेल्थ के अनुसार, अमेरिका में 12 से 17 वर्ष के बीच के 2.3 मिलियन टीनेजर हर महीने शराब पीते हैं। एक एनजीओ, कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग (सीएडीडी) के सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 23% लोग 18 साल की उम्र से पहले ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। शोध के अनुसार शराब पीने की यह लत दुनियाभर में टीनेजर्स में मृत्यु और विकलांगता का एक प्रमुख कारण बन रही है।
इसके हानिकारक प्रभाव
कई लोग शराब पीने को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लेते हैं। दिनचर्या में ही शामिल कर लेते हैं, जिससे गंभीर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। अनियंत्रित शराब पीने और इसके बिना न रह सकने की स्थिति का यह समय शराब की लत के तौर पर माना जाता है। यह एक लंबी अवधि की निरंतर बढ़ने वाली बीमारी का रूप ले लेती है।
अत्यधिक शराब पीने से लीवर को खतरा, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, हृदय रोग, एनीमिया, डिमेंशिया और यहां तक कि अवसाद जैसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह रेस्पांस टाइम और रिफ्लेक्सेस में देरी की वजह से कार दुर्घटना, पानी में डूबने जैसा जोखिम बढ़ाता है। शराब के नशे में लोग अक्सर तर्कहीन व्यवहार करते हैं जो अपमानजनक व्यवहार-शारीरिक, यौन शोषण और वित्तीय दुरुपयोग जैसी सामाजिक समस्या को बढ़ाता है।
शराब की लत के लक्षण
शराब पीना सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अच्छी तरह से स्वीकार किया जा चुका है। यह पारिवारिक कार्यक्रमों, उत्सवों, सामान्य लंच और रात्रिभोज का एक स्थिर हिस्सा बन गई है। शराब की लत के बारे में सबसे बड़ा जोखिम इसका डाइग्नोज है। इस वजह से शराब के बहुत ज्यादा इस्तेमाल और इस पर निर्भरता की स्थिति जानने के लिए निम्न संकेतों पर नज़र रखना आवश्यक है:
• किसी भी समय, विशेष रूप से सुबह जैसे असामान्य समय शराब पीना या इसे हर जगह बोतल में साथ लेकर जाना, परिणामस्वरूप व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वहन न करना, जैसे- काम न करना, परिवार की देखभाल न करना, आदि।
• मात्रा में वृद्धि और शराब का असर कम होते जाना
• केवल उन कार्यक्रमों में स्वयं को शामिल करना जिनमें शराब शामिल हो
• व्यवहार में बदलाव- जैसे, छोटी-छोटी बात में चिड़चिड़ाना, एकदम भावुक हो जाना, काम पर एकाग्रता की कमी।
• महत्वपूर्ण व्यावसायिक, सामाजिक या मनोरंजक गतिविधियों में दिलचस्पी न लेना।
कितना पर्याप्त है?
शराब पीने की लत की जांच और मूल्यांकन में मदद के लिए, डब्ल्यूएचओ ने अल्कोहल यूज डिसऑर्डर्स आइडेंटिफिकेशन टेस्ट (ऑडिट) विकसित किया है। यह टेस्ट इस बात की पहचान करता है कि ज्यादा शराब पी ली गई है और पीने वालों के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए फ्रेमवर्क प्रदान करता है। यह आज उपलब्ध सबसे सटीक परीक्षण है और इसमें 10 प्रश्न शराब की मात्रा और आवृत्ति, पीने के व्यवहार और प्रतिक्रियाओं को आधार बनाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के आधार पर एक अंक दिया जाता है। यदि आपने 8 से अधिक अंक हासिल किए हैं, तो यह शराब से संबंधित समस्याओं की ओर इंगित करता है।
एक और संकेतक है जो खतरे की घंटी बजाता है। इसके अनुसार महिलाओं के लिए प्रति सप्ताह सात से ज्यादा ड्रिंक या एक दिन में तीन से अधिक ड्रिंक, वहीं पुरुषों के लिए सप्ताह में 14 से अधिक ड्रिंक और एक दिन में चार से ज्यादा ड्रिंक खतरे का संकेत है।
एक स्टैंडर्ड ड्रिंक अलग-अलग देश में अलग है, उदाहरण के लिए-
• अमेरिका में, एक ड्रिंक शुद्ध अल्कोहल का 14.0 ग्राम (0.6 आउंस) होता है