फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइज में छोटे मगर फायदे में बहुत बड़े हैं ये बीज, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

Tue, 26 Mar 2019 08:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अकार में छोटे लेकिन फायदे में बड़े असरदार होते हैं खाने वाले बीज। किसी भी स्मूदी या फिर सलाद में बीज मिला कर खाना बेहद स्वस्थ डाइट होती है। कुछ बीजों को अपने खाने में इस्तेमाल करना स्वास्थ जीवन की निशानी है। अगर आप भी निरोग स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं जो इन पांच बीजों का सेवन आज से ही शुरू कर दें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीसेम बीज का स्वाद आपने कई मिठाइयों और बर्गर बन ब्रेड के साथ चखा होगा। एक स्टडी के मुताबिक इस बीज के सेवन से विटामिन ई मिलता है और एंटीऑक्सिडेंट के रक्त स्तर को बढ़ाता है। आपको बता दें की, आयरन, जिंक, कॉपर और विटामिन्स का जादुई पैक है ये बीज। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रोटीन से भरपूर हेम्प बीज में कार्बोहायड्रेट कम होता है। इस बीज में गामा -लिनोलेनिक एसिड होता है जो हार्मोनल स्वास्थ के सुधर से जुड़ा होता है। कुछ स्टडी के मुताबिक गामा-लिनोलेनिक एसिड (जी एल ए) महिलाओं के ब्रैस्ट पेन,  पीएमएस यानि प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम संबंधित तकलीफों को काम करता है। 

4 of 6
शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा पूरी करने के लिए कद्दू का बीज अवश्य खाएं। सबसे खास बात तो ये है कि कद्दू के बीज को डायबिटीज का रामबाण माना जाता है। इसमें जिंक, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये जादुई बीज आपके हृदय और गुर्दों के लिए भी आसकरक होता है। इस बीज में एक एमिनो एसिड होता है जिसे ट्रिप्टोफैन के रूप में जाना जाता है। चूंकि यह अनिद्रा के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है, इसलिए एक शोध के सुझाव अनुसार कद्दू के बीज के सेवन से नींद की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
शिया के बीज को प्रोटीन का एक पूर्ण स्रोत माना जाता है क्योंकि उनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। ये बीज पानी  कि मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि इसमें लगभग 10 गुना अपने वजन को अवशोषित कर सकते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूरे अलसी का सेवन करने के बजाय, विशेषज्ञ ग्राउंड फॉर्म को चुनने की सलाह देते हैं, जो पचाने में आसान होता है और अधिक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। बेहतर पाचन स्वास्थ्य से जुड़े, ये बीज फाइबर, प्रोटीन, और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। उन्हें लिग्नन्स का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है - इनके  फाइटोकेमिकल्स में ट्यूमर के विकास को कम करने और कैंसर के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें