फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में ये चीजें भूलकर भी न खाएं कहीं नौकरी न चली जाए!

Mon, 25 Mar 2019 06:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप ऑफिस में डेस्क जॉब पर हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बैठे रहना भी किसी तरह के ध्रूमपान से कम नहीं है। अगर आप बैठे रहने की नौकरी में कुछ ऐसी चीजें खाती हैं जिनका असर आपके काम पर पड़ सकता है तो इससे न केवल प्रोडेक्टिविटी कम होगी बल्कि ऑफिस में आपका मन भी नहीं लगेगा। आप जो खाते हैं उसका असर आपके ब्रेन और बॉडी पर भी पड़ता है, ऐसे में यहां हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको ऑफिस में अवॉइड करना चाहिए, ताकि आपकी जॉब परफॉर्मेंस में असर न पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी
आपने अभी तक सुना होगा कि कॉफी से वर्क स्ट्रेस कम होता है और तरोताजगी आती है। लेकिन अगर आप ऑफिस में ज्यादा कॉफी पीते हैं तो आपको गैस की समस्या हो सकती है। इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। आप ऑफिस में कॉफी की जगह ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टीम आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है और इससे किसी तरह के पेट की समस्या भी नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
तला हुआ खाना
आपको ऑफिस में ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। इससे आपको नींद आ सकती है और पेट में भारीपन की समस्या आ सकती है। ऑफिस में फ्राइ फूड खाने से सुस्ती आती है और आपकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसके अलावा ऑफिस में जंक फूड्स खाने से भी बचे।

4 of 5
स्नैक्स और चिप्स
अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं तो ज्यादा मात्रा में पैकेट बंद चिप्स या स्नैक्स न खाए। इससे आपको ज्यादा प्यास तो लगेगी ही साथ ही में डिहाईड्रेशन का स्तर भी बढ़ेगा। पैकेट बंद चिप्स की जगह आप काजू, बादाम या मूंगफली ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप ऑफिस में हैं तो ज्यादा मात्रा में नॉन-वेज खाना न लें। इससे भी आपको सुस्ती आती है और काम प्रभावित होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें