कोरोना वायरस का प्रभाव सभी पर पड़ा है। इस वायरस के कारण जीवनशैली में कई तरह के बदलाव आए हैं। बच्चों पर कोरोना वायरस का बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना वायरस के इस दौर में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
इस वायरस की वजह से मानसिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। बच्चों में किसी भी तरह की मानसिक समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए उनका विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों के मानसिक विकास के लिए बाहर खेलने जाने से लेकर घूमना बहुत जरूरी होता है। परंतु इस समय घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है।
इस समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बच्चों का ख्याल रख सकते हैं। आपको बच्चों को सिर्फ कोरोना वायरस से ही सुरक्षित नहीं रखना है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास का भी पूरा ध्यान रखना है। आइए जानते हैं इस कोरोना काल में कैसे रखें बच्चों का ध्यान....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 19
बच्चों का एक रुटीन बना लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels
एक रूटीन बनाएं
बच्चों का एक रूटीन बना लें। जिस तरह से लॅाकडाउन से पहले बच्चों का रूटीन हुआ करता था। उसी तरह इस समय भी उनका एक रूटीन बना लें। इस रूटीन को फॅालों करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। आप बच्चों के स्कूल रूटीन को भी फॅालों कर सकते हैं। अगर आप बच्चों का रूटीन नहीं बनाएंगे तो बाद में आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 19
बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : parents
पढ़ाई का समय निर्धारित करें
कोरोना वायरस की वजह से बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। इस समय जरूरी है कि आप बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई का एक समय बना लें और उस समय उनको सिर्फ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें।
4 of 19
बच्चों के सोने और जागने का समय निर्धारित करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सोने और जागने का समय निर्धारित करें
बच्चों के सोने और जागने का समय निर्धारित करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बच्चों को नींद से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 19
बच्चों के लिए खेलना और टीवी देखना भी जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खेलने और टीवी देखने का समय निर्धारित करें
बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलना और टीवी देखना भी जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये सब चीजें एक रुटीन में रहकर ही की जाएं। बच्चों के खेलने और टीवी देखने का एक समय बना लें।
विज्ञापन
6 of 19
बच्चों को अधिक समय तक फोन का इस्तेमाल न करने दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक समय तक न करें इन चीजों का इस्तेमाल
बच्चों को अधिक समय तक टीवी, लैपटॅाप या फोन का इस्तेमाल न करने दें। इनका ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
7 of 19
बच्चे हर समय आपके साथ हैं, आप उन्हें अच्छी-अच्छी आदतें सीखाएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अच्छी आदतें विकसित करें
कहा जाता है कि जो आदतें बच्चों को बचपन में सीखा दी जाती हैं, उन्हें वो जिंदगी में कभी नहीं भूलते हैं। इस समय बच्चे हर समय आपके साथ हैं, आप उन्हें अच्छी-अच्छी आदतें सीखाएं।
8 of 19
बच्चों को रोज किए जाने वाले काम सीखाएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रोजमर्रा के काम करना सीखाएं
बच्चों को रोज किए जाने वाले काम सीखाएं। जैसे कपड़े धोना, रोज ब्रश करना, अच्छे से तैयार होना और हाथ धोना। साफ-सफाई रखने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। बच्चों को साफ-सफाई का महत्व समझााएं।
9 of 19
बच्चों को बताएं कि कोरोना वायरस से आसानी से बचा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
बच्चों को बताएं की हम सुरक्षित हैं
बहुत से बच्चे इस समय डर रहे हैं कि आगे क्या होगा। अपने बच्चों के अंदर डर को न बैठने दें। बच्चों को बताएं कि कुछ चीजों का ध्यान रखने से हम कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं।
10 of 19
बच्चों को पेंटिग करने का शौक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को अपने मनपसंद कार्य करने के लिए प्रेरित करें
इस समय कई बच्चे अकेलापन महसूस करने लगे हैं। बच्चों के इस अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्हें उनके मनपसंद काम करने के लिए प्रेरित करें। बहुत से बच्चों को पेंटिग करने का शौक होता है, उन्हें उनके मनपसंद चीजों को करने से न रोकें।
11 of 19
घर में ही बच्चों के साथ योग करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शारीरिक गतिविधियां करवाएं
इस समय बच्चों ने कई जाना है नहीं जिस वजह से उनकी शारीरिक गतिविधियां रुक गई हैं। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। आप घर में ही बच्चों के साथ डांस, योग करें। डांस करने से बच्चों में एक नई स्किल भी विकसित हो जाएगी।
12 of 19
दवाई का समय न बदलें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दवाई का समय न बदलें
अगर आप बच्चों को कोई दवाई खिला रहे हैं तो जिस समय में उस दवा को पहले दिया करते थे, अभी भी उसी समय में दें। दवाई का समय न बदलें। बहुत से बच्चों को नियमित रूप से विटामिन या कोई और दवाई दी जाती है।
13 of 19
आप बच्चों से घर के छोटे-छोट कार्य करा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
घर के कार्यों में लगाएं
बच्चों को इस समय व्यस्त रखना काफी जरूरी है। आप उनसे घर के छोटे-छोटे कार्य करा सकते हैं, जैसे साफ-सफाई, पौधों को पानी देना, इत्यादि।
14 of 19
बच्चों को क्राफ्ट जैसी गतिविधियां सीखाएं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बच्चों को सीखाएं ये हुनर
बच्चों को क्राफ्ट जैसी गतिविधियां सीखाएं। पढ़ाई, मोटर कौशल और गणित को बढ़ावा देने के लिए क्राफ्ट मेकिंग की कला बहुत फायदेमंद है।
15 of 19
बच्चों के साथ समय व्यतीत करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
परिवार के सदस्य बच्चों के साथ बिताएं समय
इस समय परिवार के हर सदस्य को बच्चों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों को काफी अच्छा महसूस होगा।
16 of 19
बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खानपान का रखें ध्यान
अक्सर बच्चे अपने खेलों में इतने खो जाते हैं कि उन्हें खाने-पीने का ध्यान भी नहीं रहता है। इस समय बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
17 of 19
बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बच्चों को हाइड्रेट रखें
बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दें। बदलते मौसम में हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इस समय बच्चों को पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रेरित करते रहें।
18 of 19
बच्चों को व्यस्त रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
व्यस्त रखना जरूरी
बच्चों को व्यस्त रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप उन्हें व्यस्त नहीं रखेंगे तो उनके मन में तरह-तरह के सवाल आने लगेंगे। हो सकता है बच्चों के मन में बुरे विचार आने लग जाएं। बच्चों को व्यस्त रखकर आप उनके मन में बुरे विचारों को आने से रोक सकते हैं।