बच्चे की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खेत में गाय घुस जाने से भड़के गांव के दो युवकों ने बृहस्पतिवार देर शाम दस वर्षीय दलित बालक की एक निजी स्कूल परिसर में गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को सीट के नीचे छिपाकर भाग गए।
बालक हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर बगल के गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने शुक्रवार को मौके का मुआयना कर बयान दर्ज किए।
दरियाबाद के खरचा गांव में गुरुवार शाम को एक दस साल दलित बालक पप्पू पुत्र साधूराम अपने जानवरों को चराने गया था। इसी बीच उसकी एक गाय सुरेश यादव के खेत में चली गई।
इससे नाराज सुरेश अपने साथी रामदेव के बालक के घर आ धमका और गाली देने लगा। घरवालों ने विरोध किया तो दोनों नतीजा भुगतने की धमकी देकर चले गए।
इसके कुछ देर बाद ही पप्पू लापता हो गया। परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो गांव बाहर स्थित इरम पब्लिक स्कूल के एक कमरे में सीट के नीचे बालक का शव मिला।