फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rojgar Mela 2024: यूपी के इन छह जिलों मे लगने वाला है रोजगार मेला, केवल इंटरव्यू देकर ले सकते हैं जॉब्स

Tue, 10 Sep 2024 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Rojgar Mela 2024: अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप के लिए यह शानदार मौका है। यूपी में जल्द ही रोजगार मेला लगने जा रहा है, जिसके तहत हजारों युवाओं को नौकरी दी जाएंगी। 
विज्ञापन
UP Rojgar Mela 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Rojgar Mela 2024: निजी की कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में रोजगार मेला लगने वाला है। इस रोजगार मेले के माध्यम से हजारों की संख्या में नौकरी दी जाएंगी। यह रोजगार मेला बागपत, गाजियाबाद, मेरठ समेत मंडल के 6 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


रोजगार मेला में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं। इन जॉब फेयर में उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के भाग ले सकते हैं। यह मेला अलग-अलग जिलों में 10 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे।

रोजगार मेले में आने वाले युवाओं की न्यूनतम योग्यता
उत्तर प्रदेश के इन रोजगार मेलों में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां, बीमा से लेकर फार्मा सेक्टर तक की कंपनियां शामिल होंगी। खास बात ये है कि इसमें 10वीं पास से लेकर 12वीं, ग्रेजुएट, पीजी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 

जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन किया है, वे इंटरव्यू स्थल पर पहुंचकर भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, साक्षात्कार के लिए आने वाले आवेदकों को अपने साथ अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज और मार्कशीट आदि लाना भी बेहद अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन जिलों में लगने वाला है मेला
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 17 और 26 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं हापुड़ में 10 और 23 सितंबर को रोगजार मेला लगने वाला है। 
  • गाजियाबाद में 21 और 26 सितंबर को उम्मीदवार रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। 
  • बुलंदशहर में 13 सितंबर और 20 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा, जबकि गौतमबुद्ध नगर में 20 सितंबर और बागपत में 13 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। 
  • इन जिलों के उम्मीदवार योग्यता मुताबिक इन जॉब फेयर में शामिल होकर नौकरी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें