फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable भर्तियां 2019 : पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Sat, 04 Jan 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Constable 2019 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने तीसरे चरण की शरीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि तीसरे चरण में पीईटी परीक्षा के लिए 28581 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा केंद्र सूची और परीक्षा तिथि की सूचना भी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे  कि पिछले कुछ समय से डीवी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेसन) और पीएसटी में सफल उम्मीदवारों की पीईटी परीक्षा चल रही है।

बोर्ड ने लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या देखते हुए मेरिट लिस्ट के आधार पर बोर्ड ने तय रिक्तियों से 2.5 गुना ज्यादा यानी 123921 उम्मीदवारों को डीवी और पीएसटी परीक्षा के लिए बुलाया है। बोर्ड ने शुरूआत में 49568 पदों पर भर्तियां निकाली थी। इसमें नागरिक पुलिस में सिपाही के 31360 पदों और पीएसी में सिपाही के 18208 पदों पर रिक्तियां थी। एडमिट कार्ड के साथ-साथ बोर्ड ने अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए भी री-शेड्यूल कार्यक्रम जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए री-शेड्यूल कार्यक्रम का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें: पुलिस विभाग में निकली 6,662 पदों पर भर्तियां, दो दिन बाद बंद हो जाएंगे आवेदन लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें