फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NALCO: नालको में इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती, गेट परीक्षा के आधार पर होगा सिलेक्शन; यहां करें अप्लाई

Tue, 12 Mar 2024 08:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NALCO Recruitment 2024: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। पिछले साल गेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NALCO GET Recruitment 2024: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड ने  ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपने ग्रेजुएशन की है और पिछले साल आयोजित हुई गेट परीक्षा (GATE 2023) में शामिल हुए थे, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ट्रेड्स में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 270 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुकु उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 277 पदों को भरा जाएगा। ट्रेडवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • मैकेनिकल - 127
  • इलेक्ट्रिकल - 100
  • इंस्ट्रूमेंटेशन - 20
  • मैटेलर्जी - 10
  • कैमिकल - 13
  • कैमिस्ट्री - 07
आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2024 (शाम 04 बजे तक) है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 02 अप्रैल, 2024 शाम 05 बजे तक का समय है।

पात्रता मानदंड

आयुसीमा: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 02 अप्रैल, 2024 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित डिसिप्लीन में न्यूनतम 65% अंको के साथ (अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएस) और 55% अंको के साथ (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और एडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, बाकी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन गेट 2023 परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर से भी गुजरना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • एनएएलसीओ के करियर पेज www.nalcoindia.com पर जाएं।
  • यहां उपलब्ध अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद, आवेदन करने के लिए 'Apply Now' पर किल्क करें।
  • खुद को रजिस्टर करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरकर सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें