फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC SSE Answer Key: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड के लिए ये है सीधा लिंक

Tue, 12 Mar 2024 07:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC SSE Answer Key: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 11 फरवरी, 2024 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC SSE Answer Key 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC SSE 2024) 2024 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनोलड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती

सीजीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 242 रिक्तियों को भरना है। आयोग ने 16 फरवरी को सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों को 19 से 27 फरवरी तक इसके खिलाफ आपत्ति उठाने की अनुमति दी गई थी।

इस आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों को पद के आधार पर सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए 33% न्यूनतम अंक सुरक्षित करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 23% अंकों की आवश्यकता होगी।

पात्रता मानदंड

सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा 2024 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं:
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी, 2023 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष (पद के आधार पर) के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार की आयु भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद-वार पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

सीजीपीएससी एसएसई अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएसई संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • एसएसई 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें