उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हमारे पास अच्छी खबर है। अगर आप सरकारी, सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी सीधी भर्तियों के संबंध में जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों सीधे ऑन स्पाॅट नौकरियां देंगे, तो वहीं, कुछ दिग्गज कंपनियां भी रोजगार मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बुधवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि यहां नोएडा में 13 और 14 नवंबर, 2021 को युवाओं के लिए दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। नौकरी मेले का आयोजन नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।