अगर आप भी उत्तराखंड राज्य में लेखपाल और पटवारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना अब जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी (UKSSSC) ने हाल ही में लेखपाल और पटवारी के पाँच सौ से भी ज्यादा लेखपाल व पटवारी के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया की सूचना एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताया गया था कि 22 जून से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि अब इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की समस्या का समना न करना पड़े। इस भर्ती में पंजीकरण की आखिरी तारीख 5 अगस्त है और फीस जमा कर अंतिम रूप से फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने की तारीख 7 अगस्त निश्चित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवारों को बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना है और अभ्यर्थी उसकी फ्री तैयारी करना चाहते हैं तो अभी
फ्री कोर्स को ज्वॉइन करें जहां ऑनलाइन माध्यम में लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है।
जरूरी शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा
अगर आप भी उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के जरिए निकाली गई लेखपाल और पटवारी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे सभी उम्मीदवारों की उम्र लेखपाल के लिए 1 जुलाई 2020 से 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इसके अलावा पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने 1 जुलाई 2020 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 28 वर्ष की आयुसीमा पूरी न की हो। इन पदों की भर्तियों में आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
यूपी में कब तक आ सकती है लेखपाल की भर्ती
आपको बता दें कि उतराखंड के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी राजस्व लेखपाल और चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्तियों की शुरूआत होने वाली है लेकिन इस भर्ती के लिए अब प्राथमिक पात्रता परीक्षा को पास करना पड़ेगा जिसके लिए जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
प्रतियोगी परीक्षाओं की अब होगी घर बैठे फ्री कोचिंग
अगर आप भी एक प्रतियोगी स्टूडेंट्स हैं और आप जल्द ही अपनी होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT, जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही
Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री
Safalta Class को ज्वॉइन कर लें जहां सभी सब्जेक्ट्स की अलग-अलग क्लास संबंधित विषय के अनुभवी फैकल्टी के जरिए मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा इन दिनों एक खास मैराथन क्लास का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें सुबह से लेकर शाम तक PET में पूछे जाने वाले सभी सब्जेक्ट्स की शानदार निशुल्क तैयारी कराई जा रही है।