उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोमोशन बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड 'ए' भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि पदों के लिए विज्ञापन 2017 में जारी हुआ था। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती बेकलॉग वेकेंसी अंडर स्पेशल सिलेक्शन के लिए हो रही हैं।
यूपीपीआरपीबी ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट पीएसटी (पुरुष और महिला दोनों) के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किए हैं।जिन उम्मीदवारों को परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए चुना है, वे आधिकारिक यूपीपीआरपीबी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPRPB Admit Card 2019: कैसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक UPPRPB वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
- उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
बता दें कि उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना होना वरना वे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक...
यूपी पुलिस क्लर्क दस्तावेज सत्यापन, पीएसटी एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...