फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021 Admit Card: अगर प्रवेश पत्र में रह गई है कोई गलती तो ऐसे करवा सकते हैं सुधार, जानिए आसान तरीका

Fri, 19 Nov 2021 08:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPTET 2021 Admit Card: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
UPTET 2021 Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 28 नवंबर 2021 तक रहेगा। उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार न करें, वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण  प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में होगा। 

प्रवेश पत्र में गलती होने पर क्या करें? 
उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के इसे अच्छी तरह से चेक कर लें। प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती मिलने पर उम्मीदवार जल्द से जल्द परीक्षा से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। इसके लिए उम्मीदवार 9454713363, 8004923042 या  8004922875 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर - 0532   2466761/2466769/2467504 , ईमेल - सेक्रेटरी pnp.up@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।  बिना वैद्य प्रवेश पत्र के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में इन विवरणों की करनी होगी जांच

उम्मीदवार UPTET 2021 के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकेंगे।
उम्मीदवार का नाम
जन्म की तारीख
लिंग
श्रेणी
माता - पिता का नाम
पंजीकरण/रोल नंबर
कागज का नाम
परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्रों का पता

यूपीटीईटी 2021 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन

2. होमपेज पर, उस लिंक/टैब पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'यूपीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें'। (सीधा लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा)
3. लॉगिन के लिए मांगी जा रही जानकारी जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड  दर्ज करें और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
4. आपका UPTET 2021 प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट निकलवा लें।

दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीटीईटी 2021 दो चरणों में आयोजित की जाएगी -पहला चरण: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा चरण: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस एडमिट कार्ड को एक वैध आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा हॉल में ले जाएं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अध्ययन सामग्री को न ले जाएं। पूर्व अनुमति के बिना परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी खाने की अनुमति नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें