उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर कराई जाने वााली भर्ती की मुख्य परीक्षा का समय नजदीक आ चुका है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई 2022 को कराई जाएगी। ऐसे में लेखपाल मेंस एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल मेंस एग्जाम की फीस जमा करने के लिए भी 24 जुलाई तक मौका दे दिया है। यानी अब कैंडिडेट्स परीक्षा तिथि तक अपना शुल्क भुगतान पूरा करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे जिन अभ्यर्थियोंं ने मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा की होगी केवल उन्हीं कैंडिडेट्स का प्रवेश पत्र जारी हो सकेगा। यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए तकरीबन ढाई लाख अभ्यर्थियों को उनके पीईटी-2021 के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किया है। इस भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal FREE Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से राजस्व लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 24 जुलाई को होनी तय है। ऐसे में इस एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट हो चुके कैडिंडेट्स के प्रवेश पत्र 15 से 20 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आयोग की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस अभी तक सामने नहीं आया है। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेंस एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का चयन इस वर्ष के अंत तक हो जाएगा।
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।