उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रदेश में पहली बार होने वाली प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) की काफी तेजी से तैयारी कर रहा है। ये परीक्षा 20 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी। अगर देखा जाए तो अब इस परीक्षा के लिए लगभग 40 दिन ही बचे हैं और इसलिए इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के साथ-साथ रिवीजन पर भी तेजी से काम शुरू कर देना चाहिए। आपको बता दें UPSSSC ने राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक अहर्ता परीक्षा की शुरुआत की है जिसके लिए हाल ही में आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई है। इस परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ऐसे में यहां अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि करेंट अफेयर्स विषय से इस परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं और साथ ही वो सवाल भी बताएंगे जिनकी अच्छे से तैयारी कर आप परीक्षा में शानदार स्कोर ला सकते हैं।
ये हैं वो प्रश्न जो PET में पूछे जा सकते हैं
1. आक्रमकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
4 जून
2. WHO ने भारत में सबसे पहले पाए गए COVID-19 वेरियंत का नाम क्या रखा था?
‘कप्पा’ और ‘डेल्टा’
3. भारत का सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्लस्टर किस शहर में स्थित है?
गिफ्ट सिटी गुजरात
4. एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में हिमांचल प्रदेश किस स्थान पर है?
तीसरे
5. ‘नॉलेज एकोनॉमिक मिशन’ की शुरुआत की राज्य सरकार ने की है?
केरल
घर बैठे फ्री में पास करें PET
अगर आप भी घर बैठे अपने PET पक्की तैयारी करना चाहते हैं और आने वाले दिनों उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल परीक्षा में बाजी मारना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही
Safalta द्वारा चलाई जा रही
फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।