फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army, NDA Recruitment, Safalta Talks 2021: कर रहे हैं परीक्षा की तैयारी तो इस NDA टॉपर से जानिए कई काम के टिप्स

सार

Safalta Talks ने NDA टॉपर आशीष कुमार ओझा को आमंत्रित किया है जो अभ्यर्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और कई काम के टिप्स देंगे।
विज्ञापन
NDA/NA (2) 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली पसंद है। चुनौतियों, रोमांच और देश सेवा के जज्बे की वजह से ये युवाओं को काफी आकर्षित करती है। ऐसे युवाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) भी साल में दो बार 12वीं के बाद सीधे सेना में अधिकारी बनने का मौका देती है। हालांकि NDA देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है जिसकी वजह से लाखों अभ्यर्थियों में महज कुछ ही इसके लिए चयनित होते हैं। ऐसे में इस परीक्षा में सफलता के लिए सबसे जरूरी है सही रणनीति के साथ तैयारी करने की। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks ने इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद के लिए एक खास सेशन आयोजित कर रहा है जिसमें NDA टॉपर आशीष कुमार ओझा प्रमुख वक्ता को आमंत्रित हैं जो यहां अभ्यर्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और कई काम के टिप्स देंगे।
विज्ञापन


Safalta के साथ आशीष ने आई सफलता
आशीष अभी केवल12वीं हैं। इनके पिता और दादा दोनों ही भारतीय सेना से जुड़े थे जिसका असर उनपर भी पड़ा और उन्होंने बचपन में ही भारतीय सेना में करियर बनाने का निश्चय कर लिया। साल 2020 में उन्होंने NDA के लिए आवेदन किया लेकिन तैयारी पूरी न होने के कारण आशीष को सफलता नहीं मिली। हालांकि आशीष ने हार नहीं मानी और  NDA-1 2021 की तैयारी में जुट गए। इसके लिए आशीष नेSafalta का खास कोर्स चुना। इस कोर्स के द्वारा तैयारी करने के बाद आशीष ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। 

इस खास सेशन से ऐसे जुड़ें
आशीष सात जुलाई को शाम 7 बजे Safalta Talks से जुड़ेंगे। अगर आप भी इस सेशन को देखना चाहते हैं तो सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल विजिट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें