एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए शुल्क
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 80 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
अधिसूचना के अनुसार, आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद लखनऊ में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
UPSSSC Instructor Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 506 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।