17 अक्तूबर तक कर सकते हैं सुधार
आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2023 से शुरू हुई थी और 10 अक्तूबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है। हालांकि, पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार 17 अक्तूबर तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard रिक्तियों का विवरण
कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पदों का विवरण इस प्रकार है-
- वन रक्षक-693 पद
- वन्यजीव रक्षक-16 पद
UPSSSC Recruitment 2023: पात्रता
शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।