फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSESSB PGT Hall Tickets : यूपीएसईएसएसबी ने जारी किए पीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 08 Aug 2021 07:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा 17 और 18 अगस्त, 2021 के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त, 2021 के लिए निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसईएसएसबी पीजीटी परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीएसईएसएसबी पीजीटी परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upsessb.org/ और http://pariksha.up.nic.in/ है। यूपीएसईएसएसबी पीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सहायता हेतु एक सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। वहीं, बोर्ड की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसे आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

यूपीएसईएसएसबी पीजीटी की महत्वपूर्ण तिथियां

  • एडमिट कार्ड जारी : 08 अगस्त, 2021 
  • पीजीटी भर्ती परीक्षाएं : 17 और 18 अगस्त, 2021
सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यूपीएसईएसएसबी टीजीटी / पीजीटी भर्ती विवरण
  • यूपीएसईएसएसबी टीजीटी - 12,603 पद
  • यूपीएसईएसएसबी पीजीटी- 2,595 पद
कुल - 15,198 पद

यूपी टीजीटी / पीजीटी पात्रता मानदंड

  • यूपी टीजीटी - उम्मीदवार जिनके पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री है और उन्होंने बीएड या समकक्ष किया है, वे प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों के लिए पात्र हैं।
  • पीजीटी - जिन उम्मीदवारों के पास बी.एड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएसबी टीजीटी / पीजीटी वेतनमान
  • यूपी टीजीटी - 44,900-1,42,400 रुपये, वेतन स्तर-8, ग्रेड वेतन - 4600
  • यूपी पीजीटी - 47,600-1,51,100 रुपये, वेतन स्तर-8, ग्रेड वेतन -4800

यूपी शिक्षक भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में बैठना होगा, जिसमें कुल 500 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की संभावित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और स्नातकोत्तर शिक्षक परीक्षा और परिणामों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें