UPSC CSE Main Exam 2021 Centre Change: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यूपीएससी की ओर से जारी नोटिस में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अपने परीक्षा केंद्र बदलने की प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी दी गई है।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2021 परीक्षा जनवरी, 2022 में पांच दिनों 07, 08, 09, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र परिवर्तन की सुविधा के संबंध में आयोग ने सिविल सेवा मेन्स के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इसके बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है।
बदल सकेंगे सिविल सेवा परीक्षा का एग्जाम सेंटर