22 और 23 जून को होनी है परीक्षा
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग में राष्ट्रव्यापी परीक्षाओं के माध्यम से कुल 56 रिक्तियों को भरना है।
अंतिम परिणाम तक रखें संभाल कर
यूपीएससी ने एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना एक नोटिस के माध्यम से दी है। आयोग ने नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें और अंतिम परिणाम घोषित होने तक इसे संभाल कर रखें। परीक्षा कक्ष में उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक फोटो आईडी कार्ड भी साथ लेकर आना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में दर्ज हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने साथ दो फोटोग्राफ भी लेकर आने होंगे।
एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए तुरंत आयोग से usgeol-upsc@nic.in मेल पर तुरंत संपर्क करें। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंतिम दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार चरण के आधार पर किया जाएगा।