RRC NER Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर पूर्व रेलवे (NER), गोरखपुर ने विभिन्न विषयों में अप्रेंटिस के पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये पद फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, पेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ner.indianrailways.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1104 पदो को भरना है।