UPSC Geo-Scientist Interview 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से कार्यक्रम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
साक्षात्कार 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक दो पालियों - सुबह 9.00 बजे और दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया जाना है।
आयोग ने अधिसूचना में कहा है, "उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और www.upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।"