क्या है AQI? जानिए कैसे तय होता है कि कब हवा जहरीली हो गई है? एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देता है, इसमें बताया जाता है कि हवा में किन गैसों की कितनी मात्रा है एयर क्वालिटी इंडेक्स वायु में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा देखी जाती है इसमें तय किया जाता है हवा में इनकी मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय किए गए मापदंड से अधिक है या नहीं, इस इंडेक्स में 6 कैटेगरी बनाई गई हैं ये हैं 6 कैटेगरी हैं - 1. अच्छी 2. संतोषजनक 3. थोड़ा प्रदूषित 4. खराब 5. बहुत खराब 6. गंभीर दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को भयंकर बनाने में मुख्य भूमिका हवा में मौजूद PM 2.5 और PM 10 कणों की होती है दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुख्य कारण हवा के बहाव में कमी आना, दिवाली के अवसर पर बम- पटाखे फोड़ना, हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा पराली जलना वाहनों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि आना, पेड़ों का अधिक मात्रा में कटाव, साथ ही ग्लोबल वार्मिंग बढ़ना आदि हैं .