इस वजह से सर्दियों में बढ़ जाता है वायु प्रदूषण, ये है कारण
अमर उजाला
Fri, 3 November 2023
Image Credit : Freepik
आपने देखा होगा कि हर साल सर्दियां आते ही वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है, लेकिन गर्मियों में ऐसा नहीं होता
Image Credit : Istock
ऐसे में एक सवाल यह बनता है कि आखिर सर्दियों में ऐसा क्या हो जाता है जो प्रदूषण इतना बढ़ जाता है?
Image Credit : Istock
दरअसल, सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण हवा के घनत्व का बढना और तापमान का कम होना है
Image Credit : अमर उजाला
हवा के घनत्व के बढ़ने और तापमान के कम होने के कारण प्रदूषण नीचे ही रह जाता है, ऐसे में वह स्मॉग की तरह दिखता है
Image Credit : अमर उजाला
इस दौरान कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैसें मिलकर एक खतरनाक मिश्रण बना देती हैं
Image Credit : अमर उजाला
इसके अलावा सर्दियों के सीजन में हवा भी काफी कम चलती है, जिसके चलते प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहता है
Image Credit : अमर उजाला
वहीं, बात करें अगर गर्मियों की तो इस सीजन में हवा का घनत्व कम होता है और तापमान भी अधिक रहता है, इस कारण गर्मियों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं बढ़ता है
Image Credit : Social Media
क्या है AQI? जानिए कैसे तय होता है कि कब हवा जहरीली हो गई है?