फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC EPFO Results: यूपीएससी ने जारी किया ईपीएफओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 12 Aug 2022 10:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC EPFO Final Result 2020: यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन
UPSC EPFO Final Result 2020 Declared
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC EPFO Final Result 2020 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  SSC Constable GD: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2021 पीईटी/पीएसटी का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम
 

जुलाई और अगस्त आयोजित किए गए थे साक्षात्कार

प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए साक्षात्कार का दौर 04 जुलाई से 01 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया गया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में कुल 421 प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी को भरने के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं। 

यह भी पढ़ें : Rakhi Controversy: स्कूल में अब राखी पर बवाल, शिक्षकों ने बच्चों के हाथों से जबरन उतरवाईं राखियां
 
विज्ञापन

UPSC EPFO Final Result डाउनलोड करने के चरण

UPSC कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के 421 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. 'व्हाट्स न्यू सेक्शन' पर जाएं और ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको परिणाम फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. उममीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और फाइल को डाउनलोड करके रख लें। 
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

यह भी पढ़ें : UP Board 2022: इस तारीख से शुरू होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, यूपीएमएसपी ने जारी डेटशीट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें